Thursday, October 22nd, 2026

28 जून से शुरू होने जा रही है अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस वर्ष ये यात्रा 28 जून से शुरू होने जा रही है, जिसका समापन सावन मास की पूर्णिमा को होगा. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है. बीते साल कोरोना महामारी के चलते वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब महामारी का असर थोड़ा कम हुआ, तो बाबा बर्फानी के दर्शन का रास्ता फिर से साफ कर दिया गया है.

पिछले वर्ष कोरोना वायरस की महामारी के बीच जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई थी, लेकिन इस बार अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होकर सावन माह की पूर्णिमा तक जारी रहेगी. बता दें कि बाबा अमरनाथ की यात्रा का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी खास इंतजाम किए जाते हैं. वहीं इस बार कोरोना महामारी के चलते इस यात्रा को लेकर खास गाइडलाइन भी जारी किए जाने की चर्चा है.

अमरनाथ श्राइन बोर्ड करता है पूरे इंतजाम

अमरनाथ यात्रा का संचालन अमरनाथ श्राइन बोर्ड करता है. यह बोर्ड ही जून-जुलाई में होने वाली इस यात्रा को लेकर जनवरी से ही तैयारियों में जुट जाता है. कोरोना के चलते इस बार यात्रा के नियमों में कई बदलाव किए जा सकते हैं.

 

 

#अमरनाथ यात्रा

Source : Agency

पाठको की राय